जीत सिंह खरवार को एससी-एसटी आयोग का उपाध्यक्ष/ दर्जा प्राप्त मंत्री बनाये जाने पर भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

जीत सिंह खरवार को एससी-एसटी आयोग का उपाध्यक्ष/ दर्जा प्राप्त मंत्री बनाये जाने पर भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत ।

संवाददाता -सद् दाम कुरैशी

चोपन/ सोनभद्र – गुरुवार को भाजपा मंडल अंतर्गत चोपन वैरियर पर भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार को उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग का उपाध्यक्ष / दर्जा प्राप्त मंत्री बनाए जाने पर चोपन मंडल प्रथम आगमन पर मंडल अध्यक्ष चोपन सुनील सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत अभिनंदन कर बधाई दिया । शुक्रवार को प्रातः काल सोनभद्र सर्किट हाउस से दूद्धी जाते समय चोपन वैरियर स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता राजा मिश्रा के आवास पर भारतीय जनता पार्टी चोपन मंडल के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया इस दौरान चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही एक सामान्य कार्यकर्ता को मंत्री बनाया जा सकता है निश्चित रूप से सोनभद्र के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है| स्वागत के क्रम में जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, चेयरमैन उस्मान अली, जुगैल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, श्रवण गोड़, जिला कार्य समिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल, डॉक्टर सत्येंद्र आर्य, राजेश अग्रहरी, सत्य प्रकाश तिवारी, घनश्याम चौधरी,शबनम मिश्रा, धर्मशिला देवी, सुभाष साहनी, विकास सिंह छोटकू, पम्मी केशरी, सहित, नेहाल सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]