हंस वाहिनी पब्लिक स्कूल बीजपुर, सोनभद्र में अध्यनरत कक्षा-12 की एक मेधावी छात्रा कुमारी संस्कृति को सांकेतिक रूप में “एक दिन की प्रभारी निरीक्षक थाना बीजपुर” नियुक्त किया गया
हंस वाहिनी पब्लिक स्कूल बीजपुर, सोनभद्र में अध्यनरत कक्षा-12 की एक मेधावी छात्रा कुमारी संस्कृति को सांकेतिक रूप में “एक दिन की प्रभारी निरीक्षक थाना बीजपुर” नियुक्त किया गया-

“एक दिन की नियुक्त प्रभारी निरीक्षक” द्वारा सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं-
शासन के मंशा के अनुरुप महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु *मिशन शक्ति फेज-5* के अभियान तहत जनपद की महिलाओं एवं बालिकाओं को देश-प्रदेश के संवैधानिक व प्रशासनिक पदों पर पहुंचने की प्रेरणा व पदगत दायित्वों का निर्वहन करने हेतु जागरूकता लाने के क्रम में *हंस वाहिनी पब्लिक स्कूल बीजपुर, सोनभद्र में बारहवीं कक्षा* में अध्यनरत एक मेधावी छात्रा *कुमारी संस्कृति* को आज दिनांक-10.10.2024 को सांकेतिक रूप में “एक दिन की प्रभारी निरीक्षक थाना बीजपुर” नियुक्त किया गया । आज दिनांक 10.10.2024 को थाना बीजपुर में एक दिन की प्रभारी निरीक्षक द्वारा आये फरियादियों की सुनी गयी समस्याएं।
