बिपाशा-करण की बेटी ने लिया ‘गन्नू बप्पा’ का आशीर्वाद

गणेश चतुर्थी का जश्न यूं तो देशभर में जोरों-शोरों से मनाया जाता है, लेकिन मुंबई में इस पर्व की अलग ही रौनक देखने को मिलती है। बॉलीवुड सितारे भी धूमधाम से बप्पा का स्वागत करते हैं।
हालांकि इन दिनों बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी सभी का ध्यान खींच रही है। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी की जो झलक दिखाई वो वाकई में बेहद खूबसूरत और दिल जीत लेने वाली है।
बिपाशा बसु जब से मां बनी हैं, तब से अपनी बेटी देवी की तस्वीरें और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उनके पोस्ट पर प्यार बरसाने से खुद को रोक नहीं पाते। वहीं कपल की लाडली की क्यूट झलक के लिए उनके चाहनेवाले बेताब भी रहते हैं। खैर, देवी का हाथ जोड़े गणपति बप्पा से आशीर्वाद लेते वीडियो हर किसी का दिल जीत रहा है।
बिपाशा-करण की बेटी ने लिया ‘गन्नू बप्पा’ का आशीर्वाद
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो अपने पति और बेटी के साथ गणपति बप्पा के दर पर पहुंचीं हैं। यहां पर देवी ‘गन्नू बप्पा’ के शरण में जाकर हाथ जोड़कर आशीर्वाद लेती है। इस दौरान करण अपनी प्रिंसेस को गाइड करते भी नजर आते हैं। कुल मिलाकर ये पल फैंस के दिलों को छू रहा है। हर कोई कपल और उनकी परवरिश की तारीफ करते नहीं थक रहा।
गणेश चतुर्थी पर मां-बेटी ने की ट्विनिंग
बिपाशा की बेटी गणेश चतुर्थी के मौके पर एथनिक लुक में दिखाई दीं। दोनों मां-बेटी ने येलो आउटफिट में ट्विनिंग की हुई थी। जबकि नन्ही देवी के पापा करण बसु व्हाइट कुर्ता और पायजामा में दिखे। बिपाशा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘शुभ गणेश चतुर्थी।’
गाना गाकर देवी ने किया गणपति बप्पा का स्वागत
इससे पहले बिपाशा ने एक और वीडियो साझा की थी, जिसमें देवी ‘गणपति बप्पा मोरया…’ गाना गाते सुनाई दीं। इसमें वह गीत के साथ “गन्नू बाबा” का घर में स्वागत कर रही हैं और सजावट की चीजों से खेल रही हैं। एक्ट्रेस ने क्लिप के साथ कैप्शन लिखा, ‘देवी अपनी मधुर गायकी से गन्नू बाबा का स्वागत कर रही हैं। गणपति बप्पा मोरया।’
साल 2016 में शादी के बंधन में बंधा कपल
इंडस्ट्री के पॉवर कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की फिल्म ‘अलोन’ की शूटिंग के दौरान नजदीकियां बढ़ी थी। इसके बाद इस कपल ने अप्रैल 2016 में शादी कर ली थी। उनकी बेटी देवी का जन्म नवंबर 2022 में हुआ।
काम के मोर्चे पर करण सिंह ग्रोवर
काम के मोर्चे पर बात करें तो करण ‘कितनी मस्त है जिंदगी’, ‘दिल मिल गए’, ‘झलक दिखला जा 3’, ‘दिल दोस्ती डांस’, ‘कुबूल है’ और ‘कसौटी जिंदगी की 2’ जैसे शो का हिस्सा रहे हैं। वह ‘हेट स्टोरी 3’ और ‘भ्रम’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वहीं करण को आखिरी बार सिद्धार्थ आनंद की निर्देशित ‘फाइटर’ में देखा गया था। वायकॉम 18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स की निर्मित फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर अहम भूमिकाओं में थे।
बिपाशा बसु की फिल्में
2001 में अब्बास-मस्तान की एक्शन थ्रिलर ‘अजनबी’ में अक्षय कुमार के साथ अभिनय की शुरुआत करने वाली बिपाशा को विक्रम भट्ट की 2002 की सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर ‘राज’ से सुर्खियां मिली थी। इसके बाद उन्हें ‘चोर मचाए शोर’, ‘जिस्म’, ‘जमीन’, ‘एतबार’, ‘नो एंट्री’, ‘ओमकारा’, ‘कॉर्पोरेट’, ‘धूम 2’, ‘रेस’, ‘बचना’ जैसी फिल्मों में देखा गया। ऐ हसीनों’, ‘राज 3: द थर्ड डाइमेंशन’ और ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’ समेत कई अन्य फिल्में शामिल हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘डेंजरस’ में देखा गया था।
