अमेरिका ने यूक्रेन की लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियारों की मांग खारिज कर दी……

यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के बीच एक महत्वपूर्ण खबर आई है। अमेरिका ने यूक्रेन की लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियारों की मांग खारिज कर दी है, क्योंकि इससे अमेरिका को लगता है कि यूक्रेन का रूस पर हमला तीसरे विश्वयुद्ध का कारण बन सकता है जिसमें अमेरिका और यूरोप को भारी नुकसान हो सकता है।अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि कुर्स्क पर कब्जे के बाद रूसी सेना को अब अपनी जमीन बचाने की भी चिंता करनी पड़ रही है।अमेरिका ने यूक्रेन की लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियारों की मांग खारिज कर दी है। अमेरिका के रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियार (मिसाइल और लड़ाकू विमान) यूक्रेन युद्ध का रुख बदलने में सफल नहीं होंगे, इसलिए उन्हें यूक्रेन को देने से कोई लाभ नहीं होने वाला है।
