उत्तराखंड में फिर भारी बारिश का अलर्ट,……

उत्तराखंड में भारी बारिश का क्रम जारी है। मौसम विभाग ने एक बार फिर राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जबकि कुछ जिलों में मध्यम से हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।उत्तराखंड के तीन पर्वतीय जनपदों चमोली, पौड़ी और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।जिसके लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। यात्रा को देखते हुए चमोली जिले में जिला प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। अल्मोड़ा, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]