गेटवे ऑफ इंडिया को महाविकास अघाड़ी के आंदोलन के चलते लिए बंद कर दिया गया……

गेटवे ऑफ इंडिया को रविवार (1 सितंबर) को महाविकास अघाड़ी के आंदोलन के चलते लिए बंद कर दिया गया है. मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के विरोध में आंदोलन मुंबई के हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक ‘जूते मारो’ आंदोलन किया कुछ दिन पहले सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के बाद से ही महाराष्ट्र की सियासत तेज हो गई है. इसके तहत ही विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी ने शनिवार को आंदोलन का ऐलान किया था. इस आंदोलन को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है. इस आंदोलन के चलते मुंबई पहुंचे कई पर्यटकों को मायूस होकर वापस लौटना होगा क्योंकि वो अगले कुछ दिनों तक गेटवे ऑफ इंडिया को बिना देखे वापस लौटेंगे.
