प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग आज खुल गया……

प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) आज खुल गया है, जिसमें निवेशक 29 अगस्त तक बोली लगा सकते हैं. कंपनी के शेयर 3 सितंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे.प्रीमियर एनर्जीज के प्रमुख ग्राहकों में NTPC, टाटा पावर सोलर सिस्टम्स लिमिटेड, पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं. कंपनी अपने उत्पादों को अमेरिका, हांगकांग, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, और अन्य देशों में निर्यात करती है.
