छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत 29 लाख रुपये के 7 इनामी सहित 25 नक्सलियाें ने सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया

छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नियद नेल्ला नार योजना एवं अंदरूनी इलाकाें में लगातार खाेले जा रहे कैंपाें के बढ़ते दबाव के कारण गांगलूर इलाके में सक्रिय 29 लाख रुपये के 7 इनामी सहित 25 नक्सलियाें ने सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया।बीजापुर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया की आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में पीएलजीए प्लाटून नंबर के 3 नक्सली हैं जिनके ऊपर 8-8 लाख के इनामी थे। प्लाटून नंबर 16 का एक नक्सली है जिस पर 3 लाख का इनाम है। साथ ही 2 एलओएस ( लोकल आर्गेनाइजेशन सिक्योर्ड) और सीएनम सदस्य (चेतना नाट्य मंच) पर एक- एक लाख का इनाम है। समर्पण करने वालों में पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी की दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। इनमें शामबती मड़कम शामिल है जिसपर 8 लाख का इनाम घोषित था। इसके अलावा ज्योति पूनेम ने भी सरेंडर किया है, जिसपर आठ लाख का इनाम था। नक्सली महेश तेलम पर आठ लाख का इनाम था।आत्मसमर्पण करने वाले 25 नक्सलियाें में शामबती मड़कम, ज्योति पूनेम, महेश तेलम, विष्णु करटम ऊर्फ मीनू, जयदेव पोडियाम, गुडडु ककेम, सुदरू पूनेम, सन्नू पोड़ियाम, बासू पोड़ियाम, मोटूराम तेलम, सोमारू तेलम, सोमलू पोटाम, राजू वंजाम, सुखराम तेलम, आयतु तेलम, संतोष तेलम, बिज्जू तेलम, राकेश फरसीक, बुदरू पूनेम, कोया पूनेम, सांतो पूनेम छोटू पूनेम, सुक्कू कुडियम, पाकलू पूनेम, मेश अवलम शामिल हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]