स्कूल जाने के लिए यहां बच्चे रोज खेलते हैं मौत का खेल, बांस बल्ली के सहारे चल रही जिंदगानी

स्कूल जाने के लिए यहां बच्चे रोज खेलते हैं मौत का खेल, बांस बल्ली के सहारे चल रही जिंदगानी

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो

सोनभद्र: सोनभद्र जिले के चोपन विकासखंड के कोटा ग्राम पंचायत के जोखनागड़इ टोले से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जोखनागड़इ,हड़हाखोली के बच्चों को स्कूल जाने के लिए रोज मौत के रास्ते से गुजरना पड़ता है, जिस जुगाड़ के सहारे बच्चे उफनते बरसाती नाले को पार करते हैं वो किसी मौत के खेल से कम नहीं है। सोनभद्र जिले के आदिवासी क्षेत्रों में बारिश के बाद हालात बद से बत्तर हो चुके हैं। ऐसे में इलाकों के लोगों के लिए आवाजाही करना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा मुश्किलें स्कूल जाने वाले मासूम छोटे बच्चों को उठानी पड़ रही है। क्योंकि रास्ता बंद होने की वजह से उनके लिए जो वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। वह किसी मौत के रास्ते से कम नहीं है। ग्राम सभा कोटा के जोखनागड़इ, हड़हाखोली के बच्चों को शिक्षा के लिए प्राथमिक विद्यालय जुड़वानी या प्राथमिक विद्यालय भक्सीहवा पर बच्चों को जाने के लिए बांध का सामना करते हुए अपने जान को जोखिम में डालते हुए विद्यालय आते हैं। इसके अलावा विद्यालय जाने का कोई और विकल्प नहीं है।
इस वीडियो में आप देखें मासूम बच्चों को बांस बल्ली के सहारे जिंदगी और मौत से जूझकर पार कर रहे हैं। वहां पर उपस्थित गार्जियन कह रहे हैं‌। ग्राम प्रधान से कई बार कहा गया बस उनका एक ही जवाब आता है “हो जाएगा” हो जाएगा” शायद ग्राम प्रधान को बहुत बड़ी घटना का इंतजार है! तब जाकर कुंभकरणी आंखें खुले। मोहन पनिका, संजय गौड़ इत्यादि ग्रामीणों ने इस वीडियो के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत कराया है! ताकि मासूम बच्चों की जिंदगी खुशहाल रह सके एवं भय मुक्त होकर शिक्षा ग्रहण कर सके।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]