गर्लफ्रेंड से न्यूड फोटो सड़क पर महिला से छेड़छाड़ आरोपी संजय का आया सच

कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 31 वर्षीय डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के आरोपी संजय रॉय ने रविवार को पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान कथित तौर पर अपना अपराध कबूल कर लिया.लाई डिक्टेटर टेस्ट के दौरान संजय रॉय ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बताया कि अपराध से कुछ घंटे पहले वह अपने दोस्त के साथ रेड लाइट एरिया में गया था. हालांकि, उसने दावा किया कि उसने सेक्स नहीं किया था.
रिपोर्ट के अनुसार, संजय रॉय ने सड़क पर एक अन्य महिला के साथ छेड़छाड़ करने की बात भी कबूल की है. चैनल के अनुसार, संजय रॉय ने अपनी गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल किया और उसकी न्यूड तस्वीरें मांगी. घटना की रात, संजय रॉय ने अपने दोस्त के साथ शराब पी. बाद में वे रेड लाइट एरिया के लिए निकल गया. बाद में वह दक्षिण कोलकाता के एक अन्य रेड लाइट एरिया चेतला गया.
महिला से छेड़छाड़
चेतला जाते समय रास्ते में उसने कथित तौर पर एक महिला से छेड़छाड़ की. बाद में वे अस्पताल लौट आया. इसके बाद संजय रॉय सुबह 4.03 बजे सेमिनार हॉल के पास गलियारे में चला गया. रिपोर्ट के अनुसार, महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और उसकी हत्या करने के बाद, वह अपने दोस्त अनुपम दत्ता के घर गया, जो एक पुलिस अधिकारी है.
इस बीच, TOI की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि संजय रॉय ने भ्रामक जवाब दिए, जिन्हें पॉलीग्राफ मशीन ने चिह्नित कर लिया. सीबीआई ने आरोपी का मनोविश्लेषणात्मक प्रोफाइल तैयार किया, जिसमें पता चला कि वह पोर्नोग्राफी का बहुत आदी था. उसके फोन पर कई पोर्न क्लिप पाए गए. महिला सेमिनार हॉल में आराम करने गई थी, तभी उसके साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई. उसके शरीर पर 25 बाहरी और आंतरिक चोटें थीं और उसे गला घोंटकर मार दिया गया.
