डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर हमला करने वाले आरोपियों के घर निकल बम बनाने का सामान

डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की जांच में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से बताया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप के संदिग्ध हमलावर के घर से बम बनाने का सामान बरामद हुआ है।जांच टीम ने आरोपी के घर और गाड़ी से बम बनाने का सामान जब्त किया है। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
जांच में पता चला है कि संदिग्ध हमलावर थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ने जिस राइफल से ट्रंप पर गोलियां चलाईं, उसे हमलावर के पिता ने छह महीने पहले ही खरीदा था। फिलहाल एफबीआई हमले की वजह का पता लगाने में जुटी है। जांच अधिकारी संदिग्ध हमलावर के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाने में लगे हैं। जांच में ये भी पता चला है कि हमलावर रिपब्लिकन पार्टी का पंजीकृत मतदाता था। घटना के समय हमलावर के पास कोई पहचान पत्र नहीं था और डीएनए टेस्ट के बाद हमलावर की पहचान हुई।
बता दें कि रविवार को पेन्सिल्वेनिया में एक रैली को संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ। एक संदिग्ध हमलावर ने रैली स्थल के नजदीक एक छत से गोली चलाई जो ट्रंप के कान को छूती हुई चली गई। हमले में रैली में मौजूद एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हुए हैं। हमले में ट्रंप मामूली रूप से घायल हुए और वह पूरी तरह से ठीक हैं। वहीं सीक्रेट एजेंट्स की जवाबी कार्रवाई में हमलावर मौके पर ही मारा गया।
