लोक जन शक्ति पार्टी के संस्थापक स्व. राम विलास पासवान का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
लोक जन शक्ति पार्टी के संस्थापक स्व. राम विलास पासवान का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

संवाददाता -सद् दाम कुरैशी
चोपन /सोनभद्र -शुक्रवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री व लोक जन शक्ति पार्टी के संस्थापक स्व.रामविलास पासवान की जन्मदिन आर्य समाज शिशु मंदिर सभागार में लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रकाश दास की अध्यक्षता में संपन्न हुई जहां प्रकाश दास ने स्व. रामविलास पासवान की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्व.रामविलास पासवान जी का जन्मदिवस 5 जुलाई 1946 खगडिया बिहार में हुआ था। उन्होंने दो दशक पहले लोक जनशक्ति पार्टी बनाई, जो बिहार में एक ताकत बनकर उभरी। स्व पासवान तेजतर्रार नेताओं में गिने जाते थे। सियासी हवा को समझने की उनमें गजब की समझबूझ थी। इसीलिए वो लगभग दो तीन दशकों तक केन्द्रीय मंत्री बने रहे। इस मौके पर जय प्रकाश पासवान, हीरामणि पासवान, अविनाश पासवान,विकास दूबे, श्याम किशोर, सुरेश पासवान,नन्दनी, कामनी देवी, रेखा,संजू शिव चरण इत्यादि लोग मौजूद रहे।
