विंढ़मगंज में संचारी रोगों को देखते हुए लगाया गया सफाई अभियान, बूटबेढ़वा ग्राम पंचायत में एक भी नहीं है सफाई कर्मी
विंढ़मगंज में संचारी रोगों को देखते हुए लगाया गया सफाई अभियान, बूटबेढ़वा ग्राम पंचायत में एक भी नहीं है सफाई कर्मी

संवाददाता अजय गुप्ता
विंढ़मगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श नगर मे आज दोपहर के बाद दुद्धी ब्लाक के निर्देशन पर सफाई कर्मियों का रोस्टर के हिसाब से संचारी रोगों को ध्यान में रखते हुए आज झाड़ झंकार तथा नालियों का साफ सफाई किया गया वहीं सफाई कर्मियों से पूछा गया कि क्या विंढ़मगंज में जगह-जगह झाड़ियों का अंबार है तो क्या साफ सफाई नहीं किया जाता है क्या तो उन्होंने बताया कि हम लोग दूसरे गांव में नियुक्त हैं, रोस्टर हैं हम लोगों का रोस्टर के हिसाब से जगह-जगह ड्युटि लगती है तो हम लोग जाते हैं उसी क्रम में संचारी रोगों को ध्यान में रखते हुए संक्रमण को बढ़ते क्रम को ध्यान देते हुए ब्लाक स्तर जिले स्तर पर हम सभी का ड्यूटी रोस्टर के हिसाब से बुटबेढ़वा के आदर्श नगर गांव में लगा हुआ है जिसमें हम लोग झाड़ झंकार तथा नालियों का साफ सफाई कर रहे हैं ताकि कीटाणु या विषैला जंतु झाड़ झंकार में शरण ना ले इसी के क्रम में हम लोग साफ सफाई में लगे हुए हैं वही ग्राम प्रधान तारा देवी से जब सेल फोन के माध्यम से बात किया गया तो ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय गुप्ता ने बताया कि हमारे यहां से दो सफाई कर्मी थे दोनों का ट्रांसफर हो चुका है जिससे सफाई कार्य में लगाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ब्लॉक स्तर पर हमने चार-चार सफाई कर्मियों का डिमांड किया है क्योंकि यह न्याय पंचायत है और दुद्धी ब्लाक को ज्यादा राजस्व देने वाला यह गांव है इसके बावजूद भी ब्लॉक स्तर से हमारे गांव को उपेक्षित माना जाता है इसी वजह से यहां ब्लॉक के अधिकारियों का ध्यान नहीं हो पाता है जिससे यहां गंदगियों का अंबार देखने को मिलता है खुद ब्लॉक में सफाई कर्मियों को अधिकारियों ने अपने आश्रम दे चुका है जिसके वजह से जिस गांव को जरूरतमंद हैं वहां पर सफाई कर्मी नियुक्त नहीं हो पा रहा हम लोग डिमांड अभी सफाई कर्मियों का करते हैं तो बोला जाता है कि आप डीपीआरओ से जाकर बात कीजिए वहीं से आपके यहां सफाई कर्मियों का ड्यूटी लगेगी हमने लिखकर डीपीआरओ के यहां भी भेजा है अब देखना है की सफाई कर्मियों का कब यहां ड्यूटी लगता है और कब साफ सफाई यहां होता है इस मौके पर सफाई कर्मी,अवधेश कुमार विजय कुमार राजेश कुमार रावत धनुराम मौर्य शीला पटेल सुनील कुमार नियम पंचायत विंढ़मगंज न्याय पंचायत के अंतर्गत मौजूद रहे
