नगर ऊंटारी से खराब टीपर को बनाने के लिए टोचन कर ट्रैक्टर द्वारा ले जाते समय जवारीडाढ मे पलटने से ट्रैक्टर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल…
नगर ऊंटारी से खराब टीपर को बनाने के लिए टोचन कर ट्रैक्टर द्वारा ले जाते समय जवारीडाढ मे पलटने से ट्रैक्टर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल…

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
( सोनभद्र) डाला । नगर ऊटारी से खराब टीपर को बनाने के लिए उसे टोचन कर ट्रैक्टर द्वारा ले जाते समय पलटने से टैक्टर पर सवार दो लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये मौके पर पहुची चोपन पुलिस ने जेसीबी द्वारा ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगो को बाहर निकालकर चोपन सामुदायिक भेजा गया। चोपन थाना क्षेत्र जवारीडांड में गढवा नगर ऊटारी से एक टिपर को खीचकर सोनभद्र के चोपन मे मरम्मत के लिए ले जाते समय जवारीडाढ मे अनियंत्रित होकर पलट गया।

जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।बताया गया कि सुमित उराव व बबलू निवासी नगरउटारी-गढ़वा चालक बबलू ट्रैक्टर के नीचे दब गया।पुलिस द्वारा काफी प्रयास कर उसे बाहर निकाल कर दोनो को चोपन सीएचसी ले जाया गया है।मौके पर चोपन पुलिस के द्वारा घायलो को निकालने जहा स्थानियो ने सहयोग किया गया वही पुलिस के जज्बे को भी लोगो सराहा गया।इस मौके पर हल्के दरोगा,सही चोपन एसो मौजुद रहे। पुलिस ने बताया कि घायलो को चोपन सीएच सी भेज दिया गया है वाहनो किनारे हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया।
