अज्ञात वाहन व बोलेरो में हुआ टक्कर बोलेरो सवार 6 लोग घायल, एककी हालत गम्भीर…
अज्ञात वाहन व बोलेरो में हुआ टक्कर बोलेरो सवार 6 लोग घायल, एककी हालत गम्भीर…

टी.एल भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र) हाथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत हथवानी में अज्ञात वाहन व बोलेरो में हुआ टक्कर, बोलेरो सवार छ: लोग घायल हो गए। घटना गुरुवार की शाम का बताया जा रहा है घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार हाथीनाला की तरफ से बोलेरो रेनुकूट की तरफ जा रही थी।हाथीनाला-रेनुकूट मार्ग पर स्थित हथवानी में पहुँचते ही सामने से आ रही अज्ञात वाहन से बोलेरो की टक्कर हो गई।जिसमें बोलेरो सवार छह लोग घायल हो गये।घायलो में एक की हालत गंभीर बताया जा रहा है। सभी घायलो को ऐम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भेज दिया गया है।घायलो में देवी शरण साह,जगमतिया,मानमती,नरेश साह,महेन्द्र साह व शीला देवी सामिल है।सभी घायल उटार,थाना बैढन मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।सभी घायलो को रेनुकूट भेजवाया गया है।सभी घायल एक ही परिवार के रहने वाले हैं।बोलेरो सवार सभी लोग जुगैल से दर्शन कर अपने घर वापस जा रहे थे।
