कानपुर में तेज़ रफ़्तार कार की चपेट में आने से 4 महिलाओं व एक युवती की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार रात तेज़ रफ़्तार कार की चपेट में आने से 4 महिलाओं व एक युवती की मौत हो गई है। बुधवार सुबह सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि यह महिलाएं सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी है।पुलिस उपायुक्त (पूर्वी क्षेत्र) श्रवण कुमार सिंह ने कहा, घटना मंगलवार रात को उस समय हुई, जब महिलाएं महाराजपुर पुलिस स्टेशन के पास जीटी रोड पार कर रही थीं। कार की चपेट में आने के बाद स्थानीय लोगों ने महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
