नाइजीरिया के एक गांव में बंदूकधारियों ने खतरनाक तांडव , एक गांव में कम से कम 40 लोगों को मौत

नाइजीरिया के एक गांव में बंदूकधारियों ने खतरनाक तांडव मचाया है और एक गांव में कम से कम 40 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है।पुलिस और स्थानीय निवासियों ने मंगलवार को कहा है, कि नाइजीरिया के उत्तर-मध्य पठारी राज्य के जुराक गांव में बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 40 लोग मारे गए हैं और कई अन्य घायल हो गए।ऐसा कहा जाता है, कि इन इलाकों में चरवाहों और किसानों के बीच अकसर झड़पें होती रहती हैं।

नाइजीरिया में बंदूकधारियों का आतंक

पठारी पुलिस के प्रवक्ता अल्फ्रेड अलाबो ने कहा, कि राज्य के वासे स्थानीय सरकारी क्षेत्र के बंगलाला जंगल में सुरक्षा एजेंटों के “आक्रामक हमले” से भाग रहे हथियारबंद लोगों, जिन्हें अक्सर स्थानीय रूप से डाकू कहा जाता है, उन्होंने सोमवार देर रात जुराक और डाकाई गांवों पर हमला किया था। अलाबो ने एक बयान में कहा, कि सुरक्षा एजेंटों ने जहां सात हमलावरों को मार गिराया है, वहीं भागते हुए गिरोह के सदस्यों ने नौ लोगों की हत्या कर दी है और छह घरों को जला दिया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]