सोनभद्र: टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे घर

सोनभद्र: टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे घर

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो

सोनभद्र। वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव के पास मंगलवार को भीषण हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। तीनों एक बाइक पर सवार थे। और शादी समारोह से घर लौट रहे थे। वहीं हादसे के बाद भाग रहे टैंकर को चोपन में पुलिस ने पड़कर कब्जे में ले लिया।
विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर ने उन्हें चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हाथीनाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दुद्धी सीएससी भेज दिया।

उनके घर वालों को सूचना दी गई है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के आरंगपानी गांव निवासी सुरेंद्र (24 वर्ष) पुत्र जिंदलाल, राकेश कुमार (23 वर्ष) पुत्र सिंगारचंद्र, रासपहरी निवासी इंद्र कुमार (25 वर्ष) पुत्र रामनारायण, रिश्तेदार के घर गुरमुरा बारात गए हुए थे! बारात के बाद सुबह करीब 11:30 बजे घर के लिए एक ही बाइक पर तीनों लोग सवार होकर जा रहे थे! हाथीनाला थाना से महज 3 किलोमीटर दूर हथवानी पहुंचते ही सामने से आ रही टैंकर ने बाइक सवार युवकों को चपेट में ले लिया। तीनों युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हाथीनाला थाना अध्यक्ष प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]