अधुरे नाली निर्माण का कार्य शुरू, रहवासियों ने ली राहत की सांस

अधुरे नाली निर्माण का कार्य शुरू, रहवासियों ने ली राहत की सांस

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो

डाला – वाराणसी शक्तिनगर स्टेट हाईवे स्थित डाला बाजार से स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय को जाने वाले मुख्य मार्ग पर नई बस्ती में ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल से करीब 150 मीटर आगे वार्ड नंबर 7 व 9 के मध्य मार्ग के बगल में श्यामकली व पवन यादव के घर के पास नाली निर्माण का कार्य कई माह पूर्व ठेकेदार द्वारा अधूरा छोड़ दिया गया नाली के गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं किया गया । बल्कि नाली से निकलने वाले सीवर आदि से निकलने वाले गंदे पानी के निकासी के लिए एक बड़ा सा गड्ढा खोद दिया गया ।

जिससे अधूरे नाली निर्माण का गंदा पानी गड्ढा में एकत्रित हो जाने से इस क्षेत्र के रहवासियों को दुर्गंध एवं मच्छरों से बीमारियों को फैलने का अंदेशा बना हुआ था । नाली निर्माण का कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ था ।
सोमवार की सुबह से ही देखने को मिला नाली निर्माण से संबंधित गिट्टी बालू आदि मटेरियल कार्यस्थल पर गिरना शुरू हो गया और नाली की खुदाई भी शाम को करा दिया गया । बंद पड़े अधूरे नाली निर्माण का कार्य पुनः प्रारंभ होते ही स्थानीय पवन यादव, अमरनाथ यादव ,पवन विश्वकर्मा , तारकेश्वर विश्वकर्मा, श्यामकली, राजेन्द्र मिस्त्री , शेरा खान आदि रहवासियों ने प्रसन्नता जाहिर किया ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]