पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी में भावुक……


पीएम नरेंद्र मोदी आज वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। इससे पहले वह बेहद भावुक नजर आए और कहा कि मां के निधन के बाद अब मां गंगा ही मेरी मां है। पीएम मोदी ने कहा कि मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है।उन्होंने कहा कि मेरा वाराणसी से ऐसा नाता है कि मैं बनारसिया हो गया हूं। इस दौरान उन्होंने मां हीराबेन को याद करते हुए कहा कि मेरी मां ऐसी थीं कि वह हमेशा जीवन में शुद्धता को महत्व देती थीं। उन्होंने कहा कि जब मां का 100वां जन्मदिन था तो मैं उनका आशीर्वाद लेने पहुंचा था। इस दौरान मां ने मुझे मंत्र दिया था- काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से। ऐसी बात कोई कवि भी नहीं कह सकता, जैसे मां ने कहा था।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]