इजराइल की सैन्य कार्रवाई के चलते रोजाना करीब 30 हजार लोग छोड़ रहे हैं रफह शहर…..

संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिणी गाजा शहर रफह के बाहरी इलाके में इजराइली सैनिकों और फलस्तीनी आतंकवादियों के बीच भीषण लड़ाई के कारण महत्वपूर्ण नजदीकी सहायता मार्ग तक पहुंच बाधित हो गई है।जंग की वजह से 100,000 से अधिक लोगों को उत्तर की ओर भागना पड़ा है। रफह पर पूरी ताकत के साथ हमला करने की इजराइल की योजना फिलहाल रुकी हुई प्रतीत होती हैं। अमेरिका ने रफह पर इजराइल के हमले का विरोध किया है।
