बजरंग पूनिया ने निलंबित होने के बाद डोप टेस्ट के लिए सैंपल नहीं देने के आरोपों पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी……

टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेता भारतीय पुरुष पहलवान बजरंग पूनिया ने निलंबित होने के बाद डोप टेस्ट के लिए सैंपल नहीं देने के आरोपों पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। बजरंग ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया और दावा करते हुए कहा कि उन्होंने मार्च में सोनीपत में चयन ट्रायल के दौरान मूत्र का नमूना देने से इसलिए इनकार किया क्योंकि डोप नियंत्रण अधिकारी इस बात का पर्याप्त सबूत देने में विफल रहे कि वे जांच करने के लिए उचित उपकरण लाए हैं या नहीं।बजरंग को 18 अप्रैल को अपनी जगह बताने में विफल होने का नोटिस जारी करने के बाद राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने 23 अप्रैल को निलंबित कर दिया था। गुरुवार को नाडा के उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित किए जाने के बाद कुश्ती की विश्व संचालन संस्था यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने भी बजरंग को इस साल के अंत तक के लिए निलंबित कर दिया था।
