बॉलीवुड में इन दिनों अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के ब्रेकअप की रूमर्स चर्चाएं काफी तेज

बॉलीवुड में इन दिनों अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के ब्रेकअप की रूमर्स चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं. अटकलें लगाई जा रही हैं कि अनन्या से ब्रेकअप कर अब आदित्य रॉय कपूर सैफ अली खान-अमृता सिंह की बेटी एक्ट्रेस सारा अली खान को डेट कर रहे हैं.इन दिनों सारा काफी बार बार आदित्य संग स्पॉट की जा रही हैं. इन्हीं सब के बीच दोनों का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें दोनों की जुगलबंदी देखते ही बन रही है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडयो डायरेक्टर अनुराग बसु के बर्थडे पार्टी का है. जहां सारा आदित्य संग शामिल हुई थीं. पार्टी में दोनों ने खूब डांस किया और मस्ती भी की. वीडियो में डायरेक्टर सितारों को केक खिलाते दिख रहे हैं. वीडियो में सारा-आदित्य एक साथ खड़े दिख रहे हैं. अब ये वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडियाय पर आदित्य-सारा के अफेयर की अटकलें लगाई जा रही हैं.
आपको बता दें कि सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अनुराग बसु की आने वाली फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ में काम कर रहे हैं. फिल्म में पहली बार इनकी जोड़ी बनी है. इस फिल्म में सारा -आदित्य के अलावा अन्य कई फिल्मी कलाकार नजर आएंगे. जिनमें कोंकणा सेन शर्मा, नीना गुप्ता, अली फजल, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख और अनुपम खेर जैसे सेलेब्स के नाम शामिल हैं. यह मूवी 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
