दुद्धी। लोकसभा चुनाव के साथ प्रस्तावित दुद्धी विधानसभा उपचुनाव के लिए बसपा ने रवि सिंह खरवार को प्रत्याशी घोषित किया

संवाददाता मिलिन्द कुमार

दुद्धी। लोकसभा चुनाव के साथ प्रस्तावित दुद्धी विधानसभा उपचुनाव के लिए बसपा ने रवि सिंह खरवार को प्रत्याशी घोषित किया। इसकी जानकारी मिर्जापुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी गुड्डू राम ने बभनी में आयोजित विशाल जनसभा के दौरान दी।
मुख्य अतिथि ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती ने एक किसान परिवार के बेटे को टिकट दिया है, जिससे वह अपने समाज की आवाज विधानसभा में उठा सके और गरीब असहाय लोगों का मदद कर सके।उन्होंने जनसभा में महंगाई, बेरोजगार पेपर लीक जैसे मुद्दे को जनता के समझ उठाते हुए सरकार पे निशाना साधा। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद गौतम, विधानसभा उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, जिला अध्यक्ष बी सागर , अविनाश शुक्ला जी, डॉ ओपी मोर्य, पूर्व विधायक प्रत्याशी देव साय गोंड, अवधेश विश्वकर्मा, अमन मौर्य रहे।
कार्यक्रम का संचालन दुद्धी विधानसभा के प्रभारी राम विचार गौतम एवं अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी संजय गोड ने किया।कार्यक्रम में लोकसभा राबर्ट्सगंज प्रत्याशी धनेश्वर गौतम, विधानसभा अध्यक्ष संदीप भारती, विधानसभा उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, मोहम्मद वकील, राजेश धुशिया, बाबूराम प्रजापति, राजेश रावत, रामपाल खरवार, रामसूरत खरवार, सरजू धरकार, राम नंदन भास्कर, इस मनि पनिका, उत्कर्ष गुप्ता, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बद्री प्रसाद , राम नरेश धरकार, रामरतन खरवार समेत सैकड़ो महिला एवं पुरुष शामिल हुए।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]