तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर मतदान जारी

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है. आज 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग है. तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर मतदान जारी है.वहीं महाराष्ट्र की पांच लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से वोटिंग करने की अपील की है. पीएम ने कहा है कि लोकतंत्र में हर आवाज का महत्व है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का उत्सव आज से शुरू हो रहा है. युवा वोटर्स इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लें.
तमिलिसाई सौंदर्यराजन वोट डालने पहुंचीं
तमिलनाडु: बीजेपी की दक्षिण चेन्नई से उम्मीदवार तमिलिसाई सौंदर्यराजन अपना वोट डालने के लिए चेन्नई के सालिग्रामम में एक मतदान केंद्र पर पहुंचीं.
