कांग्रेस की दिल्ली में CEC बैठक


लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पूरे भारत में राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव प्रचार किया जा रहा है। सात चरण के चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल को होगा। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।कांग्रेस पार्टी आज दिल्ली में CEC की बैठक करेंगे।

इस सीईसी बैठक में कांग्रेस हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में चुनावों के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा करेगी। बैठक के बाद कांग्रेस एक-दो दिनों में इन राज्यों के लोकसभा उमीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है।

PM मोदी और अमित शाह करेंगे चुनावी रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु के पेरम्बलुर में सार्वजनिक जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राजस्थान और उत्तर प्रदेश में जनसभाएं करेंगे।

अमित शाह सबसे पहले आज राजस्थान के अलवर में चुनावी रैली करेंगे। अलवर के हरसौली में अमित शाह शाम 4 बजे जनसभा करेंगे। इसके बाद अमित शाह गौतम बुद्ध नगर यानी नोएडा में शाम 6 बजे रैली करेंगे। ये रैली नोएडा सेक्टर 33 में होगा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]