जिला बनाए जाने की मांग को लेकर कचहरी गेट पर प्रदर्शन नारेबाजी
जिला बनाए जाने की मांग को लेकर कचहरी गेट पर प्रदर्शन नारेबाजी

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
दुद्धी, सोनभद्र।दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे कचहरी गेट पर अधिवक्ताओ ने जमकर प्रदर्शन किया।संघर्ष मोर्चा अपने निर्धारित समय करीब एक बजे कचहरी गेट से नारेबाजी करते हुए महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा ने कहा कि जनपद सोनभद्र दुद्धी क्षेत्र से अत्यधिक दूरी पर स्थित है । यह पूरा क्षेत्र नक्सल प्रभावित,औद्योगिक बहुल्य,आदिवासी बहुल्य है। इसको विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए तत्काल दुद्धी को नया जिला घोषित कर देना चाहिए। बता दे की लंबे समय से दुद्धी को जिला बनाने की मांग के परिपेक्ष्य में आंदोलन व धरना प्रदर्शन के माध्यम से पुरजोर ढंग से आवाज उठाई जा रही है। शासन और प्रशासन इस मुद्दे पर गंभीर नजर नहीं आ रही है। इसी तरह कई वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें और दुद्धी को जिला बनाओ के लिए आगे की रणनीति तैयार की। कहा की लंबे समय से जिला की मांग किया जा रहा है पिछले चुनाव में नेताओं ने चुनावी वादे में जिला बनाए जाने का बात कहा था लेकिन शासन सत्ता में आने के बाद भी जिला आज तक नहीं बनाया गया जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जो जिला बनाएगा वह विधानसभा में राज करेगा। नेताओं की वादा सरकार पूरा करें। वक्ताओं ने कहा कि पूरे क्षेत्र में कोई उद्योग धंधे नहीं है लोग बेरोजगार हाल में सड़कों पर इधर-उधर घूम रहे हैं।
इस मौके कैलाश नाथ गुप्त सत्यनारायण यादव,रामजी पाण्डेय,विष्णुकांत तिवारी,राकेश श्रीवास्तव,रेणुवंती,उदय लाल, अमरावती,रविंद्र यादव,आशीष कुमार गुप्ता,शिव शंकर प्रसाद, अजय रतनेन्द्र,अनिल कुमार,अभिनाथ यादव,गोविन्द,आदर्श,श्रीचंद सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
