दिल्ली में इंडिया गठबंधन की मेगा रैली, सोनिया गांधी-सुनीता केजरीवाल होंगी शामिल

देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने तरीके से चुनाव प्रचार में जुटी हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की आज मेगा रैली होगी, जिसमें सोनिया गांधी और सुनीता केजरीवाल समेत विपक्षी दलों के दिग्गज नेता शामिल होंगे।इस रैली का नाम ‘तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ रखा गया है।

विपक्षी नेताओं का मनोबल बढ़ाएंगी सोनिया गांधी

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन के तहत विपक्षी दलों की मेगा रैली होगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विपक्षी पार्टियों के नेता एकजुट होंगे। सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी रैली में शिरकत करेंगी। साथ ही कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी रैली में शामिल होकर नेताओं का मनोबढ़ बढ़ाएंगी।

मल्लिकार्जुन खरगे जनसभा को करेंगे संबोधित

विपक्षी दलों की तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ की रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव समेत विपक्षी दलों के नेता जुटेंगे। इसे लेकर कांग्रेस का कहना है कि यह किसी व्यक्ति विशेष या एक पार्टी की नहीं, बल्कि इंडिया गठबंधन की मेगा रैली है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]