हरियाणा में मंत्रियों को विभागों का आवंटन……

नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक सप्ताह से अधिक समय बाद और मंत्रिपरिषद का विस्तार होने के कुछ दिन बाद शुक्रवार रात मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया गया।सैनी ने प्रमुख गृह विभाग अपने पास ही रखा है। मुख्यमंत्री सैनी के पास गृह, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, युवा सशक्तीकरण, सूचना एवं जनसंपर्क तथा भाषा एवं संस्कृति, खान एवं भूविज्ञान तथा विदेश सहयोग विभाग रहेंगे। मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में गृह विभाग अनिल विज के पास था, जिन्हें सैनी के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद में जगह नहीं मिली है। कैबिनेट मंत्री कंवरपाल को कृषि और किसान कल्याण, पशुपालन, मत्स्य पालन, विरासत और पर्यटन और संसदीय कार्य विभाग मिले हैं।
