02 नफर अभियुक्तों को मा0 न्यायालय द्वारा दी गयी सजा

श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे अभियान “OPERATION CONVICTION” के अन्तर्गत जनपद सोनभद्र के मॉनिटरिंग सेल/थाना घोरावल पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप हत्या से संबंधित प्रकरण में 02 नफर अभियुक्तों को मा0 न्यायालय द्वारा दी गयी सजा

श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कॉन्विक्शन” के तहत प्रदेश में घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने एवं अपराधियों को मा0 न्यायालय में अधिकाधिक सजा कराये जाने हेतु विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्वक निष्पक्ष एवं शीघ्र निस्तारण तथा मा0 न्यायालय में सघन पैरवी हेतु प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाए जाने के लिए निर्देशित कार्य योजना के क्रम में मॉनिटरिंग सेल/थाना घोरावल पुलिस द्वारा थाना घोरावल पर पंजीकृत *मु0अ0सं0-106/21 धारा 302/34 भादवि* से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तगण 01. *लक्ष्मिन उर्फ बावन पुत्र ठेपू,* निवासी लछिमनपुर, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, 02. *बुधनी देवी उर्फ खदिया देवी पत्नी लक्ष्मिन* निवासिनी लछिमनपुर, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र के विरुद्ध लगातार किये गये प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप आज दिनांक 16.03.2024 को माननीय न्यायालय ए.एस.जे. प्रथम सोनभद्र द्वारा अभियुक्तगण उपरोक्त को *आजीवन कारावास व 25-25 हजार रुपये के अर्थदण्ड* से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड की राशि अदा न करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]