लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी……

लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है। लोकसभा चुनावों की घोषणा करीब आने के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो-दो रुपये प्रति लीटर की कटौती कर दी।नई दरें शुक्रवार सुबह छह बजे से लागू हो जाएंगी। पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में संशोधन करने का फैसला किया गया है। इन पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें करीब दो साल से स्थिर बनी हुई थीं। यह कदम आम चुनाव की तारीखों का ऐलान करीब होने के बीच उठाया गया है।
