उद्धव ठाकरे ने PM मोदी पर कसा तंज……

शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पिछले 10 वर्षों से सत्ता में हैं, लेकिन हर चुनाव में उन्होंने अगली चुनाव की तारीख देश के विकास के लिए बतायी।रत्नागिरी जिले की गुहागर तहसील में गुरुवार अपराह्न आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए श्री ठाकरे ने कहा कि मोदी पिछले 10 वर्ष से सत्ता में हैं लेकिन देश के विकास के लिए वे चुनाव की अगली तारीखें देते रहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए शिवसेना प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर कई योजनाएं चल रही हैं और अब मोदी उन लोगों के लिए एक और योजना ‘भ्रष्टाचारी अभय योजना’लेकर आए हैं, जिन लोगों ने कथित तौर पर भ्रष्टाचार किया है, उनके लिए भाजपा में आने पर भ्रष्टाचारियों को सुरक्षा की गारंटी दी जा रही है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]