पटना सिविल कोर्ट में हुए एक भयानक हादसे में एक वकील की मौत

पटना सिविल कोर्ट में हुए एक भयानक हादसे में एक वकील की मौत हो गई। सिविल कोर्ट परिसर में बुधवार को अचानक ट्रांसफर्मर में आग लग गई। जिसके बाद ट्रांसफर्मर में हुए ब्लास्ट की चपेट में आने से एक वकील की मौत हो गई।
ब्लास्ट में दो अन्य वकील बुरी तरह से झुलस गए। ब्लास्ट के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई।
मृतक वकील की पहचान देवेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है। बताया गया है कि अधिवक्ता देवेंद्र प्रसाद की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। वहीं हादसे में बुरी तरह से झुलसे दो अन्य वकीलों का इलाज पीएमसीएच में चल रहा था।
