पीएम मोदी ने देशवासियों को बसंत पंचमी की दी बधाई

पीएम मोदी ने देशवासियों को बसंत पंचमी की दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बसंत पंचमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। माघ महीने की पंचमी को हर वर्ष बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन माता सरस्वती की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन देवी सरस्वती की पूजा करने से बुद्धि, ज्ञान, कला में वृद्धि होती है।पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘देशभर के मेरे परिवारजनों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की अनंत शुभकामनाएं।’

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]