क्यों करण के साथ दोबारा काम नहीं करना चाहती बिपाशा

करण सिंह ग्रोवर इन दिनों फिल्म फाइटर को लेकर चर्चा में हैं। अब करण ने एक इंटरव्यू में करण ने बिपाशा बसु को लेकर बात की। बिपाशा के साथ प्रोजेक्ट या फिल्म करने को लेकर बात करते हुए करण ने कहा कि वो अब दोबारा उनके साथ काम नहीं करना चाहती।इसके अलावा करण ने ये भी बताया कि अगर बिपाशा उन्हें मोटिवेट नहीं करती तो वो खुद को फाइटर का हिस्सा बनने के तैयार नहीं कर पाते। दरअसल, अपनी बेटी और बिपाशा को अकेला नहीं छोड़ना चाहते थे, क्योंकि बेटी देवी के जन्म के सिर्फ 5 दिन ही हुए करण ने बताया कि उनका और बिपाशा का दोबारा साथ काम करने की कोई संभावना नहीं है। करण का कहना है कि ‘वह मेरे साथ काम नहीं करना चाहती।’ एक्टर के अनुसार बिपाशा का कहना है कि वह उन्हें काम पर भी नहीं संभाल सकती।एक्ट्रेस अपने काम को लेकर फोकस रहना चाहती हैं और सिर्फ खुद पर ध्यान देना चाहती हैं। वो अपने काम को लेकर बहुत सीरियस है, उनका मानना है कि अगर करण वहां होंगे तो उनका सारा ध्यान उनके ऊपर होगा।बिपाशा बसु ने पिछले 9 सालों से सिल्वर स्क्रीन से दूरी बना रखी है। बिपाशा की लास्ट फिल्म अलोन थी, जिसमें करण सिंह ग्रोवर उनके अपोजिट थे। इस बीच वो सिर्फ डेंजरेस नाम की वेब सीरीज में दिखी थीं।करण ने बताया कि जब उन्हें इस बात का पता चला कि उनकी बेटी के दिल में दो छेद है, तो उन्हें इस बात का तगड़ा झटका लगा था। वो बहुत मुश्किल समय था। कुछ समय के लिए लगा कि ऐसे हालातों का सामना करने से अच्छा मर जाना होगा। लेकिन बिपाशा के कारण उन्हें इन सिचुएशन का सामना करने और ताकत जुटाने की हिम्मत मिली।करण सिंह ग्रोवर फाइटर में आईएएफ अधिकारी ‘स्क्वाड्रन लीडर सरताज गिल’ की भूमिका में दिखे हैं। एयरफोर्स ऑफिसर के इल लुक में करण काफी फिट और हैंडसम दिखे हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]