बीपी मंडल की जयंती पर ओबीसी एसोसिएशन ने आयोजित किया कार्यक्रम।
बीपी मंडल की जयंती पर ओबीसी एसोसिएशन ने आयोजित किया कार्यक्रम।

चोपन/सोनभद्र। ऑल इंडिया ओबीसी एसोसिएशन के तत्वावधान में चोपन-2 सिंगरौली शाखा की ओर से बीपी मंडल की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय अनुभाग अभियंता विद्युत, चोपन एवं चोपन क्षेत्रीय ओबीसी रेलवे लीडर एमपी सिंह ने की, जबकि मंच का संचालन रेलवे समाजसेवी शाकिब खान ने किया।
कार्यक्रम में ऑल इंडिया ओबीसी एसोसिएशन के केंद्रीय पदाधिकारियों ने भी शिरकत की। धनबाद मंडल अध्यक्ष श्री राम जी चौधरी, धनबाद मंडल ओबीसी सचिव महेंद्र कुमार तथा दानापुर मंडल ओबीसी सचिव रवींद्र कुमार ने बीपी मंडल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन, संघर्ष एवं पिछड़े वर्गों के हित में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने कहा कि बीपी मंडल ने सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार और सामाजिक समानता के लिए किए गए प्रयास आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों एवं विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस दौरान केएन सिंह, भूपेंद्र यादव, लल्लन कुमार, बृजेश कुमार, शिव कुमार, यशपाल कुमार, गौतम कुमार, मनोज कुमार, राजीव रंजन, पी. टंडन, पवन कुमार यादव, उमेश कुमार, आलोक यादव, सौरभ सुमन, अनिल शाही सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कर्मचारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में ओबीसी सिंगरौली शाखा अध्यक्ष चंद्रजीत कुमार ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
