थाना शक्तिनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, अभियान के तहत 02 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार
थाना शक्तिनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, अभियान के तहत 02 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर श्री सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 22.07.2026 को 02 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. सोनू पुत्र गोविन्दा, निवासी बस स्टैण्ड शक्तिनगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
2. धर्मेन्द्र विश्वकर्मा पुत्र नन्दलाल, निवासी जमशीला बस स्टैण्ड, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. श्री सत्येन्द्र कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 सदाशिव राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
3. उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
