अंतर-सदनीय एरोबिक्स प्रतियोगिता हुई संपन्न l नेशनल सोनभद्र टाइम्स मैनेजमेंट डायरेक्टर रविंद्र सिंह

अंतर-सदनीय एरोबिक्स प्रतियोगिता हुई संपन्न l

नेशनल सोनभद्र टाइम्स मैनेजमेंट डायरेक्टर
रविंद्र सिंह

रविंद्र सिंह

डी ए पब्लिक स्कूल खड़िया में आज कक्षा तृतीय से लेकर पांचवी तक के छात्रों के बीच अंतर-सदनीय एरोबिक्स प्रतियोगिता का सफलता पूर्वक आयोजन संपन्न हुआ l प्रतियोगिता का शुभारंभ ए आर ओ /श्रीमती संध्या एल पांडेय जी के आशीर्वचनों से प्रारंभ हुआ l सभी सदनों के प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक एवं लयबद्ध एरोबिक्स प्रस्तुतियां दी l साथ ही साथ सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन, तालमेल , ऊर्जा एवं शारीरिक दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन भी किया l

जहां बालक वर्ग से श्रद्धानंद सदन के छात्र तृतीय स्थान पर रहे वहीं विवेकानंद सदन के छात्रों ने द्वितीय स्थान हासिल किया तथा अरविंदो सदन के छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल कर सदन की गरिमा बढ़ाई l वहीं बालिका वर्ग से दयानंद सदन जहां तृतीय स्थान पर रहा वहीं अरविंदो सदन की छात्राओं ने द्वितीय स्थान हासिल किया तथा श्रद्धानंद सदन की छात्राओं ने

प्रथम स्थान हासिल कर अपना दबदबा बनाया l
ए आर ओ / प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडेय जी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए अपने संबोधन में बताया कि एरोबिक्स प्रतियोगिताएं छात्रों में स्वास्थ्य , सहनशक्ति ,आत्म नियंत्रण ,प्रति रक्षा प्रणाली को बढ़ाने तथा मानसिक तनाव को कम करने में पूरी तरह सहायता करती हैं lसाथ ही साथ उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि यह हमारे स्वस्थ मनोरंजन का माध्यम भी हैं l
निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति ,रचनात्मकता और अनुशासन के आधार पर विजेताओं का चयन किया l कार्यक्रम संचालन सुश्री अल्पना शर्मा एवं दीक्षा द्विवेदी ने कुशलतापूर्वक संपन्न किया l कार्यक्रम सफल तथा सराहनीय रहा l

संध्या एल पांडेय
ए आर ओ, यू पी ज़ोन डी / एवं प्राचार्या
डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]