थाना ओबरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही अभियुक्त गिरफ्तार, 01 किलो 530 ग्राम अवैध गांजा बरामद
थाना ओबरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता
अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
अभियुक्त गिरफ्तार, 01 किलो 530 ग्राम अवैध गांजा बरामद

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अभिषेक वर्मा* के द्वारा जनपद सोनभद्र में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमारके निर्देशन में क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ओबरा श्री सदानन्द राय के नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक-14.07.2026 को समय करीब 20.10 बजे संकट मोचन मंदिर खैरटिया रोड पुलिया के पास से एक नफर अभियुक्त अभिषेक मिश्रा उर्फ शिवम पुत्र सनत मिश्रा, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी सेक्टर-02, संकट मोचन मंदिर, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र (मूल निवासी ग्राम बघोर, थाना अमिलिया, जिला सीधी, मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 530 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0 159/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
प्रकरण-दिनांक 14.07.2026 को थाना ओबरा पुलिस टीम, क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग, वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं अपराध नियंत्रण हेतु भ्रमणशील थी। इसी दौरान संकट मोचन मंदिर खैरटिया रोड पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति अभिषेक मिश्रा उर्फ शिवम पुत्र सनत मिश्रा, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी सेक्टर-02, संकट मोचन मंदिर, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र (मूल निवासी ग्राम बघोर, थाना अमिलिया, जिला सीधी, मध्य प्रदेश)* को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से एक प्लास्टिक के झोले में रखा 01 किलो 530 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
बरामदगी का विवरण:-
01 किलो 530 ग्राम अवैध गांजा
नकद
गिरफ्तार अभियुक्त:
अभिषेक मिश्रा उर्फ शिवम पुत्र सनत मिश्रा, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी सेक्टर-02, संकट मोचन मंदिर, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र (मूल निवासी ग्राम बघोर, थाना अमिलिया, जिला सीधी, मध्य प्रदेश)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1. उ0नि0 सुनील कुमार थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 संतोष कुमार पटेल थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 अनिल गुप्ता थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
4. रि0आ0 हर्ष सिंह चंदेल थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
