थाना ओबरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार आवेदक को ₹20,000 की धनराशि कराई गई वापस

थाना ओबरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार आवेदक को ₹20,000 की धनराशि कराई गई वापस

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) *श्री ऋषभ रूणवाल* के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा *श्री प्रभात राय* के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ओबरा *श्री सदानन्द राय* के नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस की साइबर टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार आवेदक *सुमित गुप्ता पुत्र गौतम प्रसाद गुप्ता, निवासी सेक्टर-02, ओबरा, जनपद सोनभद्र* के फ्रॉड हुए *₹20,000* सफलतापूर्वक वापस कराकर उनके बैंक खाते में उपलब्ध करा दिए गए। धनराशि वापस मिलने पर आवेदक एवं उनके परिजनों ने थाना ओबरा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

*घटना का संक्षिप्त विवरण :-*
आवेदक द्वारा *OLX* पर अपनी पुस्तकों की बिक्री हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। इसी दौरान एक अज्ञात साइबर ठग ने खरीदार बनकर उनसे संपर्क किया तथा विश्वास में लेकर *QR Code* स्कैन करने पर दोगुना पैसा मिलने का झांसा दिया। ठग के बहकावे में आकर आवेदक द्वारा QR Code स्कैन करते ही उसके बैंक खाते से *₹20,000* की धनराशि धोखाधड़ीपूर्वक निकाल ली गई।

घटना की सूचना प्राप्त होने पर थाना ओबरा पुलिस की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक तकनीकी एवं विधिक प्रक्रिया अपनाई गई, जिसके परिणामस्वरूप आवेदक की पूरी *₹20,000* की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

जनसामान्य से अपील :-
थाना ओबरा पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर *QR Code* स्कैन न करें तथा किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर घबराएं नहीं। तत्काल *राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930*, *NCRP पोर्टल ([www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in)* अथवा अपने निकटतम पुलिस थाना/साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत दर्ज कराने से ठगी गई धनराशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

धनराशि वापस कराने वाली पुलिस टीम :-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री सदानन्द राय, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
2. कांस्टेबल पंकज पाल, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
3. महिला कांस्टेबल अर्चना, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
4. कांस्टेबल प्रतीक मिश्रा, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
5. कांस्टेबल महेन्द्र कुमार, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]