वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार-

वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार-राजू यादव क्राइम प्रधान संपादकपुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर *श्री सत्येन्द्र कुमार राय* के नेतृत्व में चलाए जा रहे वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत थाना शक्तिनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।इसी क्रम में थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 15.07.2026 को प्रातः 04:30 बजे ग्राम जमशीला स्थित वारंटी अभियुक्त के घर पर दबिश देकर *अमरेश पुत्र नारायण*, निवासी ग्राम जमशीला, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त का विवरण-
1. अमरेश पुत्र नारायण निवासी ग्राम जमशीला, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
2. उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
3. कांस्टेबल विजय प्रताप, चौकी बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]