न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट में महिला वारंटी गिरफ्तार, बभनी पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट में महिला वारंटी गिरफ्तार, बभनी पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) *श्री ऋषभ रुणवाल* के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी *श्री विनय प्रभाकर साहनी* के कुशल निर्देशन में थाना बभनी पुलिस द्वारा न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट का प्रभावी अनुपालन करते हुए एक महिला वारंटी को गिरफ्तार किया गया।
थाना बभनी पर पंजीकृत *मु0नं0-509/2024*, राज्य बनाम रुखसाना खानम, थाना बभनी, अ0सं0-141/2023 धारा 342, 323, 504, 506 भादवि एवं 3(2)(v)a, 3(1)(द), 3(1)(ध) एससी/एसटी एक्ट से संबंधित प्रकरण में माननीय अपर सिविल जज (जू0डि0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, दुद्धी, जनपद सोनभद्र द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में दिनांक 14.07.2026 को वारंटी अभियुक्ता को उसके घर से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार वारंटी अभियुक्ता का विवरण-
1. रुखसाना खानम पत्नी स्वर्गीय एहसान अहमद, उम्र लगभग 54 वर्ष, निवासी ग्राम बचरा, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
2. उपनिरीक्षक शिवमरूत यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
3. आरक्षी सत्येन्द्र कुमार, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
4. महिला आरक्षी अहसास यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
