थाना मीरगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा पति-पत्नी के मध्य चल रहे पारिवारिक विवाद का काउंसलिंग के माध्यम से कराया गया सफल निस्तारण-

थाना मीरगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा पति-पत्नी के मध्य चल रहे पारिवारिक विवाद का काउंसलिंग के माध्यम से कराया गया सफल निस्तारण-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर श्री कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के कुशल पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मीरगंज श्री अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से थाना मीरगंज स्थित मिशन शक्ति कक्ष द्वारा पारिवारिक विवादों के समाधान हेतु प्रभावी काउंसलिंग की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 13.07.2026 को प्रथम पक्ष विकाश कुमार सिंह पुत्र गंगा प्रसाद सिंह एवं द्वितीय पक्ष त्रिषा सिंह पत्नी विकाश कुमार सिंह, निवासी ग्राम करियांव, थाना मीरगंज, जनपद जौनपुर के मध्य चल रहे पति-पत्नी संबंधी विवाद के संबंध में प्राप्त शिकायत पर दोनों पक्षों को थाना मीरगंज स्थित मिशन शक्ति कक्ष में बुलाकर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। मिशन शक्ति टीम द्वारा दोनों पक्षों की काउंसलिंग करते हुए आपसी संवाद, समझ एवं पारिवारिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। काउंसलिंग के उपरांत दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से अपने मतभेद समाप्त कर साथ रहने की सहमति व्यक्त की, जिसके फलस्वरूप प्रकरण का सौहार्दपूर्ण ढंग से निस्तारण कराया गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]