थाना करमा पुलिस द्वारा 01 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

थाना करमा पुलिस द्वारा 01 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राजेश कुमार राय के कुशल नेतृत्व में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना करमा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

दिनांक 12.07.2026 को थाना करमा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 01 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम कमलेश उर्फ कमल पुत्र स्व0 झग्गड़, निवासी ग्राम तिलौलीकला, थाना करमा, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 40 वर्ष बताया।

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना करमा पर मु0अ0सं0 136/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को नियमानुसार न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
कमलेश उर्फ कमल पुत्र स्व0 झग्गड़ निवासी- ग्राम तिलौलीकला, थाना करमा, जनपद सोनभद्र उम्र- लगभग 40 वर्ष

*बरामदगी*
01 किलो 300 ग्राम गांजा

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
उ0नि0 जयशंकर यादव थाना करमा जनपद सोनभद्र
हे0का0 संदीप सिंह थाना करमा जनपद सोनभद्र
का0 शुभम गुप्ता थाना करमा जनपद सोनभद्र

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]