थाना दुद्धी पुलिस की त्वरित साइबर कार्रवाई, साइबर ठगी की शिकार युवती के ₹86,200/- कराए वापस

थाना दुद्धी पुलिस की त्वरित साइबर कार्रवाई, साइबर ठगी की शिकार युवती के ₹86,200/- कराए वापस

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) *श्री ऋषभ रुणवाल* के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी *श्री विनय प्रभाकर साहनी* के कुशल पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस एवं साइबर हेल्प डेस्क द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी की शिकार एक पीड़िता के ₹86,200/- सफलतापूर्वक वापस कराए गए।

थाना दुद्धी क्षेत्र के वार्ड नं.-03 निवासी *आकांक्षा चन्द्रा पुत्री रमेश चन्द्रा* के साथ अज्ञात साइबर ठग द्वारा PF अकाउंट खोलने के नाम पर *₹86,200/- की ऑनलाइन ठगी कर ली गई थी।* घटना के संबंध में पीड़िता द्वारा एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत प्राप्त होने के उपरांत थाना दुद्धी पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क द्वारा आवश्यक तकनीकी साक्ष्य संकलित करते हुए तत्काल संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर पूरी धनराशि ₹86,200/- होल्ड कराई गई। तत्पश्चात माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आवश्यक पत्राचार कर *पूरी धनराशि पीड़िता के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।*

*वापस कराई गई धनराशि-*
01.₹86,200/- (छियासी हजार दो सौ रुपये मात्र)

*धनराशि वापस कराने वाली पुलिस टीम*
01.प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र
02.कांस्टेबल मन्तोष, साइबर हेल्प डेस्क, थाना दुद्धी
03.महिला आरक्षी साक्षी सिंह, साइबर हेल्प डेस्क, थाना दुद्धी

*जनहित में अपील*
*साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं। तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें एवं निकटतम पुलिस थाना/साइबर थाना को तत्काल सूचित करें। समय पर शिकायत करने से धनराशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

*”सतर्क रहें, सुरक्षित रहें — साइबर अपराध के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस आपके साथ है।”*

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]