ड्रोन संबंधी अफवाहों से रहें सतर्क, भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें : सोनभद्र पुलिस

ड्रोन संबंधी अफवाहों से रहें सतर्क, भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें : सोनभद्र पुलिस

संदिग्ध ड्रोन अथवा किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या यूपी-112 को दें, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपदवासियों से अपील की जाती है कि सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्रसारित ड्रोन के माध्यम से चोरी, रेकी अथवा आपराधिक गतिविधियों से संबंधित किसी भी अपुष्ट एवं भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें।

हाल के दिनों में प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सामान्य इलेक्ट्रॉनिक खिलौनों, प्रकाशयुक्त उड़ने वाले उपकरणों अथवा अन्य रोशनी वाली वस्तुओं को ड्रोन बताकर आमजन में अनावश्यक भय एवं भ्रम का माहौल उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसी अपुष्ट सूचनाओं एवं अफवाहों के कारण कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है।

सोनभद्र पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी सूचना को सत्यापित किए बिना उसे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से प्रसारित न करें तथा किसी भी अफवाह के आधार पर कानून अपने हाथ में न लें। यदि किसी स्थान पर कोई संदिग्ध ड्रोन, उड़ने वाली वस्तु अथवा कोई अन्य संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है तो तत्काल स्थानीय पुलिस, यूपी-112 अथवा निकटतम पुलिस थाना को सूचना दें, जिससे समय रहते आवश्यक जांच एवं वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

बिना अनुमति ड्रोन संचालन, झूठी अफवाह फैलाकर समाज में भय एवं दहशत का वातावरण बनाने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

*सोनभद्र पुलिस की जनहित में अपील*
ड्रोन संबंधी अफवाहों एवं भ्रामक संदेशों पर विश्वास न करें।
किसी भी सूचना को बिना सत्यापन सोशल मीडिया पर साझा न करें।
किसी संदिग्ध ड्रोन या गतिविधि की सूचना तत्काल यूपी-112 या स्थानीय पुलिस को दें।
अफवाहों के आधार पर किसी निर्दोष व्यक्ति के साथ अभद्रता, मारपीट अथवा कानून को अपने हाथ में न लें।
शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]