अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे खाई में घुसी, वाहन में सवार दोनों बाल-बाल बचे!

अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे खाई में घुसी, वाहन में सवार दोनों बाल-बाल बचे!

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ

डाला सोनभद्र- चोपन थाना क्षेत्र के परास पानी वाराणसी शक्ति नगर राज्य मार्ग पर गाजीपुर से सिंगरौली जा रही स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा घुसी, कोई हताहत नहीं वाहन क्षतिग्रस्त हो गई
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को लगभग तीन बजे चोपन थाना क्षेत्र के परास पानी वाराणसी शक्ति नगर राज्य मार्ग पर स्कार्पियो जमनिया गाजीपुर मूल व हाल पता सिंगरौली मध्य प्रदेश निवासी चालक मनोज कुमार गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता अपने साथी संजय सिंह पुत्र हंसलाल सिंह दोनों एक गांव के थे जो गाजीपुर से सिंगरौली जा रहे थे तभी अचानक चोपन थाना क्षेत्र के परास पानी वाराणसी शक्ति नगर राज्य मार्ग पर चालक को झपकीं आ गई जिसके उपरांत स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग तीस फिट गहरे खाई में जा गिर गई, जिसमें स्कार्पियो में सवार दोनों बाल बाल बच गए और स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची चोपन पुलिस अग्रीम कार्रवाई जुट गई।
जहां चालक द्वारा स्थानीय लोगों के मदद से टैक्टर के सहारे स्कार्पियो को बाहर निकलवाया जा रहा है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]