विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल, जिला सिंगरौली सेवा सप्ताह के अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल, जिला सिंगरौली
सेवा सप्ताह के अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल, जिला सिंगरौली के नेतृत्व में सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज सिंपलेक्स कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 12, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) में निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक परामर्श हेतु निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया गया तथा सभी उपस्थित जनों ने पौधों की देखभाल और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बजरंग दल के जिला सह संयोजक श्री रामनिवास साकेत जी, वार्ड अध्यक्ष डॉ. पी.के. गुप्ता जी, श्री नरेश शर्मा जी, जिला सह गौ रक्षा प्रमुख श्री प्रवेश पांडे जी, श्री दीपक चंद्रवंशी जी, श्री मोहर सिंह जी, श्री विनोद पांडे जी सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल
