बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अपने देश वापस लौटने का एलान किया

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अपने देश वापस लौटने का एलान किया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में शेख हसीना ने कहा कि वह अपने वरिष्ठ पार्टी सहयोगियों के साथ दिसंबर के आसपास भारत में अपना निर्वासन खत्म कर स्वदेश लौटेंगी और अदालत में आत्मसमर्पण करेंगी।दरअसल, बांग्लादेश में मौत की सजा का सामना कर रहीं और अपनी पार्टी (अवामी लीग) पर प्रतिबंध झेल रहीं शेख हसीना ने कहा कि वे अपने देश में कोर्ट के सामने खुद को पेश कर यह देखना चाहती हैं कि बांग्लादेश की सरकार अपने सबसे प्रमुख राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के साथ कैसा व्यवहार करती है।

दक्षिण एशियाई देश की सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहीं शेख हसीना ने कहा कि वह और उनकी अवामी लीग के सदस्य स्वेच्छा से उस देश लौटना चाहते हैं, जिसे वे दो साल पहले छोड़कर भाग गई थी।

मौत आती है तो आए, मुझे जाना ही है…

गुरुवार देर रात और शुक्रवार तक चले लगभग एक घंटे के टेलीफोन इंटरव्यू में शेख हसीना ने कहा, “हो सकता है कि लौटने पर वे मुझे गिरफ्तार कर लें, या मुझे मार भी डालें। फिर भी, मुझे जाना ही है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]