स्थानांतरण एक्सप्रेस: कई उपनिरीक्षक व चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

सोनभद्र। पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर उपनिरीक्षकों (एसआई) एवं चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार कई पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात अजीत दुबे एवं देवेंद्र सिंह को पन्नूगंज एसआई बनाया गया है। वहीं कमलेश प्रसाद को राबर्ट्सगंज एसआई के पद पर तैनाती दी गई है। राबर्ट्सगंज एसआई रहे राम गोविंद को हाथीनाला एसआई बनाया गया है।
इसी क्रम में अनपरा एसआई रहे सोमदत्त द्विवेदी को महिला आयोग प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि घोरावल एसआई रहे अवधेश कुमार को रिट सेल प्रभारी बनाया गया है।
स्थानांतरण सूची में चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। अमवार चौकी प्रभारी रहे जयशंकर राय को रेणुसागर चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि रेणुसागर चौकी प्रभारी रहे फूलचंद निषाद को अनपरा एसआई के पद पर भेजा गया है।
इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात राजेश यादव को चोपन अपराध निरीक्षक, महेंद्र यादव को अमवार चौकी प्रभारी, चंद्रभान को करमा एसआई तथा धर्मपाल सिंह को करमा एसआई के पद पर नई तैनाती दी गई है।
